फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry workers staged a sit-in at the factory gate after not receiving Diwali bonus.

Meerut News: दीपावली बोनस न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर दिया धरना

Sat, 18 Oct 2025 03:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Angry workers staged a sit-in at the factory gate after not receiving Diwali bonus.
मेरठ। परतापुर उद्योगपुरम स्थित जीबी स्पोर्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस में कटौती करने पर शुक्रवार सुबह फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। दो सौ से अधिक कर्मचारियों ने मलिक पर दीपावली बोनस की मांग करने पर पुलिस और अज्ञात युवकों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने समाधान होने तक धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन




परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में मेरठ निवासी राजीव खटोला की गुब्बारा बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लगभग तीन सौ कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारी मोहित ने बताया कि फैक्ट्री के द्वारा हर वर्ष दीपावली पर 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष फैक्ट्री मलिक ने दीपावली का बोनस घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया। जब कर्मचारियों ने घटाए गए बोनस का विरोध किया तो फैक्ट्री मालिक ने किसी भी प्रकार का बोनस देने से इंकार कर दिया। कर्मचारी मोनू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिसकर्मी फैक्ट्री आए थे और बोनस बढ़ाने का विरोध करने पर कार्रवाई करने की धमकी देकर गए थे। फैक्ट्री मालिक राजीव खटोला के द्वारा भेजे गए अज्ञात युवकों ने भी कर्मचारियों को धमकी दी थी। जानकारी मिलने पर लेबर आफिसर सुधा तामेर फैक्ट्री पहुंचीं और कर्मचारियों की फैक्ट्री मालिक की बीच वार्ता कराई। वार्ता में कर्मचारियों को दस प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बोनस देने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed