फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ananya excelled in roller skating and won gold medals

रोलर स्केटिंग में माहिर और अनन्या ने स्वर्ण पदक जीते

Mon, 26 May 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ananya excelled in roller skating and won gold medals
मेरठ। मेरठ रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स की ओर से रविवार को डीपीएस स्कूल में ओपी गुप्ता मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। इसमें 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपना हुनर दिखाया। इसमें बालक और बालिका में 4 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 4 से 6 वर्ष में माहिर गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बालिका में अनन्या ने स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष सकसेरिया ने किया। इस मौके पर मेरठ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर ही सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज, आदित्य, अमित, सुनील, सनी, कशिश ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

यह रहे नतीजे
4-6 वर्ष बालक वर्ग : माहिर गोस्वामी - स्वर्ण, हुजैफ - रजत, आराध्य - कांस्य
4-6 वर्ष बालिका वर्ग : अनन्या गुलाटी - स्वर्ण,
8-10 वर्ष बालक वर्ग : कार्तिक चौधरी - स्वर्ण, देवांश - रजत, युवराज - कांस्य
8-10 वर्ष बालिका वर्ग : अवनी त्यागी- स्वर्ण, दिशा गर्ग- रजत, सृष्टि गुलाटी- कांस्य
6-8 वर्ष लाइन बालक वर्ग : आयुष यादव - स्वर्ण, युवांश - रजत, आकाश -कांस्य
6-8 वर्ष इन - लाइन वर्ग : आव्या - स्वर्ण
8-10 वर्ष इन - लाइन बालक वर्ग : देविक पाल - स्वर्ण, अर्नव - रजत, वेदित- कांस्य

8-10 वर्ष इन - लाइन बालिका वर्ग : तवलीन कौर - स्वर्ण, अहाना चौधरी - रजत

4-6 वर्ष एडजस्टेबल बालक वर्ग : कुणाल - स्वर्ण, अव्यान - रजत, आरव- कांस्य

6-8 वर्ष एडजस्टेबल बालक : अयांश जैन - स्वर्ण, कबीर- रजत, अक्षत- कांस्य

6-8 वर्ष टॉय वर्ग बालक : आद्विक - स्वर्ण, शिवांश- रजत,
6-8 वर्ष टॉय वर्ग बालिका : सान्वी - स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed