{"_id":"6ae253449449acbdfc047bf7","slug":"an-fir-has-been-registered-against-three-individuals-who-extorted-money-under-the-pretext-of-conducting-an-electricity-inspection-meerut-news-c-72-1-mct1011-161889-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली जांच के नाम पर वसूली करने वाले तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली जांच के नाम पर वसूली करने वाले तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
21 अक्तूबर को विद्युत विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर में बिजली विभाग की फर्जी विजिलेंस टीम बनकर 21 अक्तूबर को उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों देवपुरी निवासी उमर, माधवपुरम सेक्टर- 3 निवासी संजीव व नरेश उर्फ सागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि आरोपी बिजली चोरी पकड़े जाने का डर दिखाकर उपभोक्ताओं से रुपये वसूलने और पुराने मीटर बदलवाकर बिजली चोरी के मामले खत्म कराने का झांसा दे रहे थे।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता सूरज सिंह ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अक्तूबर को वह अवर अभियंता महेश कुमार के साथ थापर नगर क्षेत्र में विद्युत संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग विभाग की फर्जी विजिलेंस रेड टीम बनाकर उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी की जांच के नाम पर अवैध धनराशि वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग पुराने मीटर बदलवाकर बिजली चोरी के प्रकरण समाप्त कराने की बात भी कह रहे थे।
सूचना पर सहायक अभियंता लाइनमैन मलखान सिंह और आशीष कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग बिजली मीटर और बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग करते मिले। पूछताछ में उन्होंने विभागीय आदेश पर मीटर बदलने के लिए आने की बात कही। इसके बाद बिजली विभाग के मीटर अनुभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार से जानकारी की गई तो संबंधित उपभोक्ता का मीटर बदलने का कोई विभागीय आदेश जारी होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों पूर्व में स्मार्ट मीटर बदलने वाली संस्था में काम कर चुके हैं। आरोप है कि इसके बावजूद वे खुद को बिजली विभाग की अधिकृत टीम बताकर कार्रवाई के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे थे। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -