{"_id":"69f61643720f16735e0d0698","slug":"an-elderly-man-died-in-a-bike-accident-meerut-news-c-73-1-smrt1028-107077-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत
Sat, 02 May 2026 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
इस्तकार का फाइल फोटो
मुंडाली।
शनिवार को मुंड़ाली-खरखौदा मार्ग पर हुआ हादसा
मुंडाली। मुंड़ाली-किठौर मार्ग पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अधेड़ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले में अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मुंडाली निवासी किसान मो. इस्तेकार अली (55) गांव के बाहरी छोर पर खरखौदा-मुंड़ाली मार्ग पर शनिवार को सड़क पार कर रहे थे। खरखौदा की ओर से तीव्र गति से आ रहे एक बाइक सवार ने इस्तेकार को टक्कर मार दी। वह गंभीर स्प से घायल होकर जमीन पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को उठाया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्प्ताल भेजा लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र का कहना है कि शव का पीएम कराने के बाद, शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। जिसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। परिजनों ने उसे कहीं अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार हो रहा है।