फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An elderly man beats up accused youth over molestation in Meerut, him threatening with rifle video viral

छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

Mon, 29 Jan 2024 08:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 08:49 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचलों को कोचिंग संचालक बुजुर्ग ने बीच सड़क पर पीटा। इस दौरान बुजुर्ग ने राइफल को लोड कर मनचलों को धमकाते हुए मुर्गा भी बनाया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
An elderly man beats up accused youth over molestation in Meerut, him threatening with rifle video viral
बुजुर्ग ने मनचलों को पीटा और सड़क पर मर्गा बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्राओं से तीन मनचलों को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


वहीं, मौके पर राइफल लेकर पहुंचे कोचिंग संचालक बुजुर्ग ने मनचलों को पहले पकड़कर पीटा और फिर बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वायरल वीडियो में बुजुर्ग मनचलों को पीटते हुए व मुर्गा बनाकर धमकाते नजर आ रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कुछ छात्राएं कोचिंग के लिए जा रही थीं। इसी दौरान अहमदनगर के रहने वाले बाइक सवार तीन मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्राएं आरोपी मनचलों से बचकर किसी तरह कोचिंग सेंटर पर पहुंचीं और कोचिंग सेंटर के संचालक को मामले की जानकारी दी।

इसके बाद बुजुर्ग हाथ में राइफल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और मनचलों को पकड़ लिया। इस दौरान बुजुर्ग ने बीच सड़क पर ही मनचलों की पिटाई की और उन्हें मुर्गा बना दिया। इस दौरान उन्होंने राइफल को लोड कर मनचलों को धमकाया भी। वहीं, इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने

विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि राइफल लेकर मनचलों के साथ मारपीट और धमकाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed