फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An attack on a person who came to the rescue in an encounter, death

कहासुनी में बीच बचाव को आए व्यक्ति पर हमला, मौत

Thu, 03 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
An attack on a person who came to the rescue in an encounter, death
कहासुनी में बीच बचाव को आए व्यक्ति पर हमला, मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव नीमका में मंगलवार रात दो लोगोें के बीच हो रही कहासुनी में बीच बचाव को आए 50 वर्षीय व्यक्ति पर एक पक्ष ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार अलसुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गांव नीमका निवासी बीर सिंह पुत्र साहब सिंह की गांव के ही सुनील पुत्र राय सिंह से किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। गांव के ही विनोद पुत्र जगदीश (50) बीच बचाव करने लगा। जिस पर सुनील पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने विनोद पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पहुंचे तथा घायल विनोद को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ब्रिजेश, पुत्री कोमल, पूनम, पुत्र बबलू व मुकुल का रो-रोकर बुरा हाल है। बीर सिंह ने गांव के ही चार लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने ओमपाल पुत्र चंद्रमल, प्रवीन व नितिन पुत्र ओमपाल को हिरासत में ले लिया। जबकि सुनील पुत्र राज सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
गांव पांचली बुजुर्ग में हामिद व भूरे के बीच खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों ओर से किए गए पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
बचाव के लिए आए दंपती से मारपीट
सरधना। डीजे बजाने को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। बचाव के लिए आए युवक उसकी पत्नी से भी डीजे संचालक ने मारपीट की। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला अंसारनगर निवासी अशोक पुत्र संतराम ने बताया कि बुधवार शाम तहसील रोड निवासी डीजे संचालक व मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी युवक के बीच डीजे बजाने को लेकर गाली गलौज व मारपीट गई। वह बीच बचाव कराने पहुंचा तो डीजे संचालक ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी संगीता आई तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अशोक व संगीता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अशोक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।
देरी से दूध निकालने पर मारपीट
सरधना। खिर्वा गांव में बुधवार शाम दूधिया द्वारा देरी से दूध निकालने पर दो पक्षों में मारपीट व संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। खिर्वा निवासी निरपाल पुत्र आशाराम ने तहरीर में बताया कि वह पेशे से दूधिया है। बुधवार शाम वह गांव निवासी लोकेश पुत्र प्रेमचंद के यहां दूध निकालने गया था। देरी से पहुंचने पर लोकेश के भाई प्रवीण ने उससे मारपीट की। बीच बचाव में उसका छोटा भाई व लोकेश का भाई प्रवेश भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

जमीन के विवाद में भाई का पीटा
मवाना। गांव खेड़ी में तीन सगे भाइयों में मकान बेचने के विवाद में हुई मारपीट में एक घायल हो गया। दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव खेड़ी मनिहार निवासी साजिद ने तहरीर में अपने दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया कि वह उसके हिस्से की जमीन बेचना चाहते हैं। जिसका उसने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed