फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amritsar Rajput Warriors and Rajput Warriors Blue won the inaugural matches.

Meerut News: अमृतसर राजपूत वॉरियर और राजपूत वॉरियर ब्लू ने उद्घाटन मैच जीते

Mon, 05 Jan 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Rajput Warriors and Rajput Warriors Blue won the inaugural matches.
- 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के मैच हुए शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार से सीनियर वर्ग के मैचों की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें अमृतसर राजपूत वॉरियर और राजपूत वॉरियर ब्लू की टीम ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि टूर्नामेंट अध्यक्ष विवेक कोहली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
पहले मैच में मेरठ चैंपियंस इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें प्रणव ने 50, आरव ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने दो, आर्यन ने दो व अर्शदीप ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर राजपूत वॉरियर की टीम ने 16.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर तीन विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अभिजोत ने 62, अर्शदीप ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ने तीन व प्रणव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में अमृतसर की ही राजपूत वॉरियर ब्लू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इसमें एक नूर ने 62, रनबीर ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में जय ने दो और विशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब बुलंदशहर की टीम 19.1 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम पांच रन से मैच हार गई।

टीम की ओर से रुद्र ने 40, प्रियांशु ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रफुल ने एक, रणबीर ने दो, सिद्धांत ने एक विकेट लिया। इस मौके पर राहुल शर्मा, कुलदीप सिंह, अमित राजपूत, आदित्य यादव, अश्वनी आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग में तीन लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed