Amritpal Singh: मेरठ में दिखा खालिस्तानी अमृतपाल, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा, टेंपो चालक से पूछताछ जारी
पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर देखा गया है। पंजाब पुलिस ने फिलहाल मेरठ में डेरा डाला हुआ है।
विस्तार
पता चला है कि अमृतपाल मेरठ से दौराला जाने वाले टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की और यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था। यह भी पूछा कि वह बेगमपुल से दौराला के बीच कहां उतरा। हालांकि टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: फैसला: 420 माह, 800 से ज्यादा तारीखें...सजा शून्य, 36 साल पहले सांप्रदायिक दंगे से बिगड़ा था मेरठ का माहौल
टेंपो चालक ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने परिवार के साथ टेंपो गंगा स्नान करने के गया था। वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया। उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बताकर उसे बेगमपुल पर बुलाया। उसके मना करने पर पंजाब पुलिस उसके घर पहुंच गई और वह पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछते रहे।
टेंपो चालक अजय का कहना है कि मुझे कुछ याद नहीं है, जबकि पंजाब पुलिस दावा करती रही कि अमृतपाल मेरे ही टेंपो में बैठकर गया है। फिलहाल टीम मेरठ में डेरा डाले हुए है।