Mission 2024 : मैदान में BJP के स्टार प्रचारकों की फौज, आज पश्चिम में शाह, योगी और बृजेश बढ़ाएंगे सियासी पारा
Mission 2024 : भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। अमित शाह, सीएम योगी और बृजेश पाठक आज पश्चिम में सियासी पारा गर्माएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट पर सियासी पारा गरमाएंगे तो वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में विपक्ष पर निशाना साधेंगे।
मेरठ में उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर 11 बजे लोकसभा संचालन समिति की बैठक के जरिए चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन करेंगे। आसपास की लोकसभा सीटों के गणित और वर्तमान में हालात पर जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग
पश्चिम में रामपुर लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 13 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गौतमबुद्धनगर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के बढ़ापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर