{"_id":"680138c0ecc1fb37e1053023","slug":"amit-murder-ravita-held-hands-and-lover-amardeep-strangulated-know-for-how-many-days-both-were-sent-to-jail-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड: रविता ने हाथ पकड़े और प्रेमी अमरदीप ने गला दबाया, जानें कितने दिन के लिए जेल भेजे गए दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांड: रविता ने हाथ पकड़े और प्रेमी अमरदीप ने गला दबाया, जानें कितने दिन के लिए जेल भेजे गए दोनों
Thu, 17 Apr 2025 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:52 PM IST
सार
पति अमित की हत्या करने की आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अमित हत्याकांड, आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था। सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था। जिला अस्पताल से मीमो मिलने पर बहसूमा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले व मुंह पर चोट के निशान पाए जाने पर उसकी हत्या का पता चला। अमित के भाई मोनू ने 16 अप्रैल को अमित की पत्नी रविता व उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ।
एसपी देहात ने बताया कि जांच के उपरांत पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पुत्र सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।
एसपी देहात ने बताया कि जांच के उपरांत पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पुत्र सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।