फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambulance drivers caused a ruckus by drinking alcohol, indecency with women and officers

एंबुलेंस चालकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, महिलाओं व अधिकारी से की अभद्रता

Mon, 20 Dec 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers caused a ruckus by drinking alcohol, indecency with women and officers
एंबुलेंस चालकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, महिलाओं व अधिकारी से की अभद्रता
विज्ञापन

रोहटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा में एंबुलेंस में शराब पीकर चालकों ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंचे अधिकारी के साथ भी एंबुलेंस चालकों ने अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। चालकों ने शराब के नशे में सीएचसी पर महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए जेल भेज दिया।
गांव चिंदौड़ी निवासी मोनू और कल्याणपुर रोहटा निवासी विजय सीएचसी की एंबुलेंस पर चालक हैं। बताया गया कि शनिवार देर रात दोनों ने शराब पी।
इसके बाद सीएचसी पर खड़ी एंबुलेंस के भीतर ही दोनों ने उत्पात मचाया। बताया कि दोनों एंबुलेंस चालकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत की। सूचना पर पहुंचे जिला एंबुलेंस के अधिकारी आरएम सनी सिंह के साथ भी दोनों चालकों ने शराब के नशे में अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

आरएम सनी सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शराब के नशे में एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर साथ ले गई। आरएम सनी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर दोनों एंबुलेंस चालकों को डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए अभद्रता करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर शराब पीकर एंबुलेंस चालक रात के अंधेरे में मरीजों के साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed