फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambedkar statue was vandalized in Dhanju village of Meerut and anger among Scheduled Caste people

UP: आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश, धरने पर बैठे गुस्साए लोग, समझाने में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 08 Dec 2023 03:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 03:41 PM IST
सार

Meerut News : आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Ambedkar statue was vandalized in Dhanju village of Meerut and anger among Scheduled Caste people
आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव धंजू में बृहस्पतिवार देर रात असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह प्रतिमा को खंडित देख अनुसूचित जाति के लोगों में रोष फैल गया और एकत्रित होकर हंगामा किया। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस गांव में पहुंची और समाज के लोगों से वार्ता कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, समाज के लोग धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


अुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि काफी सालों से उनके गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है, जिसको देर रात असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगाने की मांग की। उधर, पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन

बताया गया कि गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित किए जाने की जानकारी पर बहुजन दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोडावाल भी पहुंच गए। वह कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और ग्रामीणों द्वारा की गई मांग का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों द्वारा की गई मांग के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed