{"_id":"5cb2cafebdec22140f0775c8","slug":"ambedkar-jayanti-today-police-and-paramilitary-forces-deployed-city-divided-in-five-zones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर जयंती आज, पांच जोन में बांटा शहर, 68 प्वाइंट पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर जयंती आज, पांच जोन में बांटा शहर, 68 प्वाइंट पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
Sun, 14 Apr 2019 11:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आज जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद के नाम पर दो अप्रैल 2018 को शहर में काफी बवाल हुआ था। शोभापुर में जातीय तनाव में तीन युवकों की हत्या हो चुकी है।
आंबेडकर जयंती पर विभिन्न संगठन जिले में अलग-अलग स्थानों पर समारोह कर जुलूस निकालेंगे। ऐसे में एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार देर रात बैठक सुरक्षा प्लान तैयार किया।
एसएसपी के अनुसार शहर को पांच जोन कोतवाली, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी और कैंट में बांटा गया है। ककरखेड़ा और मोदीपुरम अलग जोन रहेंगे। प्रत्येक जोन में एक-एक मजिस्ट्रेट, सीओ और तीन-तीन इंस्पेक्टर के अलावा अर्धसैनिक बल और पीएसी तैनात रहेगी।

आंबेडकर चौक, घंटाघर, लालकुर्ती, बेगमपुल, सीसीएसयू गेट, कंकरखेड़ा, टीपीनगर, शोभापुर, परतापुर तिराहा, मवाना रोड और देहात में मवाना, भावनपुर, गंगानगर, ललसाना, परीक्षितगढ़, समेत 68 स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।
इन्हें दी जिम्मेदारी
सिटी-देहात में एसपी देहात अविनाश पांडेय और एसपी सिटी एएन सिंह तो कंकरखेड़ा में एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी की जिम्मेदारी रहेगी।
कोई नई परंपरा नहीं
एसएसपी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। परंपरागत जुलूस ही निकलेंगे। किसी नई परंपरा या नए रूट से जुलूस या कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/