फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special News: Cyber criminals have cheated by E-challan and many cases open in Meerut

सावधान: ठगी का नया ट्रेंड, कही आप न हो जाए शिकार, ई-चालान का मैसेज आए तो जरूर ध्यान रखें ये बात

Thu, 02 Dec 2021 03:51 PM IST
कपिल kapil दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

साइबर अपराधी अब ठगी के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। मेरठ में ई-चालान द्वारा ठगी के कई मामले सामने आए हैं। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आए तो यह बात जरूर ध्यान रखना। नहीं तो आप भी शिकार हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Amar Ujala Special News: Cyber criminals have cheated by E-challan and many cases open in Meerut
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सावधान हो जाइएं, अब साइबर एक्सपर्ट ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वाहनों के ई-चालान के नाम पर ठगी की जा रही है। मेरठ शहर के कुछ लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आए हैं, जिसमें लिखा है आपका ई-चालान हो गया है। इस लिंक पर क्लिक करके अपना चालान भुगतान कर सकते हैं। जब लोगों ने इस बारे में एसपी ट्रैफिक के ई-चालान विभाग में जानकारी की तो पता चला कि उनका कोई चालान नहीं कटा है।

विज्ञापन


केस एक
पूजा शर्मा निवासी आदर्शनगर एक टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी स्कूटी का चालान हो गया है। एसएमएस पर लिंक भी आया था। उन्होंने एसपी ट्रैफिक कार्यालय में चालान के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उनका ई-चालान नहीं हुआ है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


केस दो
पल्लवपुरम में रहने वाले वैभव गाजियाबाद में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके मोबाइल पर भी चालान का मैसेज आया। उन्होंने एसपी ट्रैफिक कार्यालय में चेक कराया तो उनका कोई चालान नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने इस मैसेज को डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे


फर्जी मैसेज की जानकारी दें 
ऑनलाइन ई-चालान का मैसेज वाहन चालकों के मोबाइल पर जाता है, जिसके पास भी एसएमएस जा रहा है, वह ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय पर आकर चालान के बारे में जानकारी कर सकते हैं। इस तरह के फर्जी एसएमएस पर ध्यान न दें, तुरंत हमें अवगत कराए। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार


कार्यालय में जानकारी लें 
साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। रोजाना ठगी के मामले नए-नए तरीके के आ रहे है। यदि ऑनलाइन चालान का कोई मैसेज आता है तो एक बार एसपी ट्रैफिक के कार्यालय में जाकर पता कर लें। - राघवेंद्र कुमार, साइबर एक्सपर्ट, साइबर सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed