फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Now will be flowers with greenery on Delhi-Meerut Expressway

हरियाली के साथ फूलों से महकेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
कपिल kapil संजय तिवारी, अमर उजाला, मेरठ
संजय तिवारी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Now will be flowers with greenery on Delhi-Meerut Expressway
एक्सप्रेस-वे पर घास लगाने का काम करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आपको हरियाली के साथ फूलों की सुगंध भी आएगी। एक्सप्रेस-वे को विभिन्न प्रजातियों के फूलों और टर्फिंग घास से संवारा जा रहा है। यह कार्य गाजियाबाद के मुरादाबाद गांव से मेरठ के सोलाना गांव तक शुरू कर दिया गया है। एक्सप्रेस-वे के किनारे बने स्लोप पर फूल औए घास लगाने का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


एनएचएआई द्वारा एक्सप्रेस-वे को हरियाली के साथ-साथ अत्याधुनिक बनाने की तैयारियां की जा रही है। जिससे इस पर दौड़ने वाले वाहनों में सवार लोगों को एक अलग ही अहसास हो सके। इसके लिए सभी मोबाइल कंपनियों ने जंक्शन बॉक्स में अपने नेटवर्क केबल भी डाल दिए हैं। जिससे एक्सप्रेसवे पर मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत न हो। एनएचएआई का दावा है कि मेरठ से दिल्ली का 45 मिनट का सफर आपका मन मोह लेगा। इन सभी सुविधाओं को करने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जहां सड़क निर्माण पूरा हो गया है, उस स्थान पर फूलों और टर्फिंग घास लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानपुर के बाद मेरठ से सामने आईं दहशत की तस्वीरें, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, मौके पर भारी फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी प्वाइंट और पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी
कार्यदायी संस्था जीआर इंफ़्रा के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बेरवा का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भी स्पेस दिया जा रहा है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोग आराम से बैठकर हरियाली का आनंद ले सकें। इसी को देखते हुए फूल और घास लगाई जा रही है। इसके लिए दिल्ली की नर्सरी को ठेका दिया गया है। जिससे यहां लोग अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ले सकें। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे अपने आप में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।  

ओवर स्पीड का लगेगा पता, सोलर से जलेंगी लाइट  
कुछ समय बाद एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर के बीच सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे ही एक्सप्रेस-वे पर दूधिया रोशनी होगी। वहीं, टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोडिंग वाहनों का पता लगाने के लिए हाईटेक सेंसर मशीन लगाई जाएगी। वाहनों की ओवरस्पीड का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक सेंसर से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे विदेशी सड़क की तरह सुरक्षा और रफ्तार के साथ दिल्ली-मेरठ तक का सफर पूरा हो सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed