एक्सक्लूसिव: मुस्लिम महिलाओं के लिए राहत बना तीन तलाक का कानून, ये रहे नौ महीने के आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए संजीवनी बन गया है। मेरठ रेंज के पांच जिलों में नौ महीने के दौरान मेरठ जिले में नए कानून के तहत 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दर्ज मुकदमों में 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य सभी मुकदमों में समझौते के बाद दंपती में रिश्तों की डोर और मजबूत हुई।
मुस्लिम महिलाओं के लिए केंद्र सरकार तीन तलाक का कानून लाई थी। विपक्ष के विरोध के बावजूद कानून बनने के मुस्लिम महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के मामले कम हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले तीन तलाक कानून के तहत मुकदमे दर्ज किए जाने के बाद तीन तलाक देने वालों में कानून का भय पैदा हुआ है। जनवरी व फरवरी 2020 में मेरठ में तीन तलाक के कानून के तहत 14 मुकदमे लिखे गए हैं, जबकि छह महीने में ( 21 फरवरी से 31 अगस्त तक) आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं।
तीन तरह से कारगर हुआ तीन तलाक कानून
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की निवासी रेशमा अपने पति और ससुराल वालों से परेशान थी। परिवार परामर्श केंद्र में दो साल तक इंसाफ के लिए चक्कर भी काटा। तीन तलाक के तहत मुकदमा होने के बाद दंपती के बीच बिना शर्त के समझौता हुआ और फिर से रिश्तों की डोर मजबूत हुई है। परिवार परामर्श केंद्र में ऐसे कई मामले हैं।
जिन महिलाओं को पति द्वारा तीन तलाक दिया गया है, वे पति से अलग होकर सुकून से जीवन काट रही हैं। शास्त्री नगर सेक्टर 11 की एक महिला ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा कर दूसरी शादी कर ली। सरकार द्वारा तीन तलाक में मिलने वाली आर्थिक मदद से मुस्लिम महिला लाभान्वित हुई है। मेरठ पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे चार मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया ऐसा आरोप, थाने में तीन घंटे चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, तस्वीरें
अब मुस्लिम महिला रूढ़ियों के तहत पति के अत्याचार नहीं सह रही है। तीन तलाक कानून के तहत मेरठ के कोतवाली क्षेत्र की नगमा ने पति, जेठ, देवर व ससुराल वालों पर मुकदमा कराया। पति पर कानून के तहत कार्रवाई हुई। समझौता न होने पर पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। छह महीने से पति की जमानत भी नहीं हो रही है।
21 फरवरी से 31 अगस्त तक दर्ज मुकदमों का हाल
जिला मुकदमा नामजद गिरफ्तारी
मेरठ 08 36 07
गाजियाबाद 05 26 00
बुलंदशहर 03 28 00
बागपत 05 33 00
हापुड़ 04 23 00
सहारनपुर 04 27 01
शामली 02 18 00
मुजफ्फरनगर 05 26 00
कई महिलाओं को इंसाफ मिला
पुलिस तीन तलाक के कानून के तहत कार्रवाई कर रही है। मुकदमे दर्ज होने के बाद कई मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ मिला है। तीन तलाक के मामलों में भी तेजी से गिरावट आई है। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/