फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   amar ujala camp

दूध में ‘जहर’, डिटर्जेंट और फॉर्मलीन की मिलावट

Tue, 08 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
amar ujala camp
आपके घर में जो दूध आ रहा है कहीं उसमें डिटर्जेंट और फॉर्मलीन तो नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस दूध को सेहत बनाने वाला समझकर पी रहे हैं, हो सकता है वह सेहत बिगाड़ रहा हो। दूध में मिलावट की पोल सोमवार को अमर उजाला द्वारा लगाए गए जांच शिविर में खुली।
विज्ञापन


100 से अधिक लोगों ने अपने घरों से खाद्य पदार्थ लाकर चेक कराए। अधिकांश में मिलावट मिली। सबसे ज्यादा सैंपल दूध के फेल हुए। अमर उजाला की ओर से शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड पर अग्रवाल एसोसिएट पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना ने किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के टॉक्सीकोलॉजी विभाग और एफडीए के अधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन


 ऑन द स्पॉट खाद्य पदार्थों की जांच की गई। दूध के 70 सैंपल आए। इनमें 50 फेल हो गए। डिटर्जेंट और फॉर्मलीन की मिलावट मिली। सैंपल शास्त्रीनगर, गढ़ रोड, परीक्षितगढ़, गंगानगर, लखीपुरा आदि जगहों से आए। कुछ के सैंपल पास भी हुए। मसालों के 30 सैंपल आए। मसालों में हल्दी, धनिया और जीरा तो ठीक निकले, लेकिन लाल मिर्च पाउडर में मिलावट पाई। इसमें लाल रंग का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी सैंपल लेकर आए। गढ़ रोड स्थित कई होटल के संचालक अपने यहां की खाद्य सामग्री लेकर आए। उन्होंने ऑन द स्पॉट जांच कराई। मसाले जांच में खरे उतरे। पनीर और दाल के सैंपल सही निकले। पांच सैंपल मावे के भी आए। वह सही निकले। छह सैंपल घी के आए। इनमें चार सैंपल में अरंडी के तेल की मिलावट मिली।

ये मिले हानिकारक पदार्थ

दूध में डिटर्जेंट और फॉर्मलीन की मिलावट
मिर्च पाउडर में लाल रंग की मिलावट
वनस्पति तेल में अरंडी के तेल की मिलावट

क्या है नुकसान

दूध में ग्रेेविटी बढ़ाने के लिए रिफाइंड के साथ डिटर्जेंट मिलाया जाता है। दूध को खराब होने से बचाने के लिए फॉर्मलीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि फॉर्मलीन डेड बॉडी सुरक्षित रखने में इस्तेमाल होती है। डिटर्जेंट और फॉर्मलीन का किडनी और लीवर पर असर पड़ता है। दोनों अंगों को यह नुकसान पहुंचाती हैं।


 मिर्च में जो रंग मिलाया जा रहा है वह सिंथेटिक रसायनों से बनता है। इन रसायनों में भारी धातु होती है। जिनसे कैंसर तक हो सकता है। घी में मिलाया जा रहा अरंडी के तेल का असर लीवर और किडनी पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed