फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alvida juma namaz, pray for peace of the country

अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी

Fri, 15 Jun 2018 09:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
alvida juma namaz, pray for peace of the country
अलविदा जुमे की नमाज अदा की - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मुल्क और इंसानियत की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज के बाद रोजेदारों ने ईद के लिए जमकर खरीददारी की।

विज्ञापन


बेहट में बस स्टैंड वाली मस्जिद के मुफ्ती असजद, जाहिदिया मस्जिद में मुफ्ती इरशाद, जामा मस्जिद में मौलाना राशिद जमाल, मदरसा कसरूल उलूम वाली मस्जिद में काजी साजिद, मोहल्ला मनिहारान स्थित मस्जिद में कारी अल्ताफ, कोतवाली के पास स्थित मस्जिद में कारी सनाउल्ला, इंदिरा कालोनी स्थित मस्जिद में मौलाना सलमान, मोहल्ला कस्साबान स्थित मस्जिद में कारी उस्मान अंजुम ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई।  
विज्ञापन


लखनौती में अलविदा जुमे की की नमाज पठान वाली मस्जिद में हाफिज दीन मोहम्मद, टांको वाली मस्जिद में मुफ्ती ग्यासुद्दीन, मरकज में मौलाना खालिक ने नमाज अदा कराई। ग्राम प्रधान अब्बास अली, आजम बाहडी, खालिद, लालू खान, नजाकत खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: ईद पर चखें शीरमाल लच्छा और मटन बिरयानी का स्वाद, इस शहर में आपको हर कुछ मिलेगा खास


चिलकाना की मस्जिद कुरैशियान में मौलाना मुआविज, मस्जिद अंसारियान में मुफ्ती मोहम्मद फरमान, छप्पर वाली मस्जिद में मौलाना उस्मान, जंगल वाली मस्जिद में मौलाना इस्माईल हुसैन, मस्जिद-ए-आयशा में हाफिज मो. राशिद, नया बांस वाली मस्जिद में हाफिज शोएब ने तथा शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना गमख्वार हैदर ने नमाज अदा करा कर दुआएं मांगी। 

गंगोह की लाल मस्जिद में मौलवी खुशनूद, सराफा बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती खुशजमाल, मस्जिद जकरिया में मौलवी हुजैफा, पठानों वाली में हाफिज अय्यूब, सतारिया मस्जिद में कारी नदीम, अनारकली वाली मस्जिद में मौलवी यूशा, बाहर वाली मस्जिद में मौलवी फहीम, बूबा वाली मस्जिद में हाफिज दाउद, शेरअली वाली मस्जिद में मौलवी अफ्फान, दरगाह हजरत कुतुबे आलम स्थित मस्जिद में डा. कफील, मामू आला बख्श वाली मस्जिद में मुफ्ती मुईन और मस्जिद शाह अता हुसैन सराय में मौलवी सारिक ने नमाज अदा कराई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed