फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of wall construction on agricultural land; complaint lodged with SSP.

Meerut News: कृषि भूमि पर दीवार निर्माण का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Fri, 03 Jul 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Allegation of wall construction on agricultural land; complaint lodged with SSP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला क्षेत्र के गांव सिवाया स्थित अविभाजित कृषि भूमि पर जबरन दीवार निर्माण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता महेश और ज्योति निवासी ग्रीन स्टेट मोदीपुरम ने आरोप लगाया कि उनकी साझेदारी वाली कृषि भूमि पर दूसरे पक्ष ने कब्जे की नीयत से निर्माण शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार उनकी यह भूमि अविभाजित है। राजस्व अभिलेखों में दोनों पक्ष सह-खातेदार दर्ज हैं। आरोप है कि 29 जून को सूचना मिली कि दूसरा पक्ष जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना की सूचना पीआरवी को दी गई। इसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद 30 जून को दोबारा दीवार बनाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय विपक्षी पक्ष का सहयोग कर रही है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, उनकी साझेदारी वाली भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने जांच कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed