{"_id":"69fb329a14f087772f0371f8","slug":"allegation-of-encroachment-on-state-road-complaint-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112244-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राजकीय मार्ग पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राजकीय मार्ग पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के कस्बा खिवाई में राजकीय मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कस्बावासियों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता गुलबहार का आरोप है कि वहां एक खसरा राजकीय मार्ग के रूप में दर्ज है। इस पर कस्बे के ही कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि सड़क की जमीन को अपनी कृषि भूमि में मिला लिया गया है, जिससे आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार कब्जा हटाने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज और विवाद पर उतारू हो जाते हैं, जिससे कस्बे के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर राजस्व टीम से पैमाइश कराई जाए और सड़क की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।