{"_id":"6abd1438dd7e82375304d514","slug":"allegation-of-assault-stemming-from-college-election-rivalry-both-parties-reached-the-police-station-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113769-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कॉलेज चुनाव की रंजिश में मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कॉलेज चुनाव की रंजिश में मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे
विज्ञापन
कपसाड़ में करन सिंह के घायल होने के बाद बढ़ा विवाद
कॉलेज प्रबंधक ने भी लगाया मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ गांव में जनता आदर्श इंटर कॉलेज के चुनाव को लेकर चला आ रहा विवाद मंगलवार रात फिर सामने आ गया। करन सिंह के घायल होने के बाद उनके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और कॉलेज प्रबंधक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कॉलेज प्रबंधक शिवकुमार सोम ने भी पुलिस को तहरीर देकर करन सिंह पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
कपसाड़ निवासी करन सिंह के अनुसार, मंगलवार रात वह मोदीपुरम जा रहे थे। रास्ते में गांव में ही शिवकुमार सोम के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि शिवकुमार ने गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रात में ही सरधना थाने पहुंचे। पुलिस ने करन सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया और उनकी तहरीर ली। बुधवार सुबह भी ग्रामीण थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद जनता आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवकुमार सोम ने भी थाने में तहरीर देकर करन सिंह पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया गया कि कॉलेज में हाल ही में प्रबंधक समेत अन्य पदों के चुनाव हुए थे। करन सिंह पक्ष ने चुनाव में फर्जी वोट के आधार पर जीत हासिल करने का आरोप लगाया था। इसी चुनाव को लेकर न्यायालय में वाद चलने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इसी पुराने विवाद को मंगलवार की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -