{"_id":"69d9047e72dc9d27ee04b671","slug":"all-india-safai-mazdoor-congress-strike-postponed-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112047-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को एसडीएम के मौखिक आदेश के बाद वापस ले लिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो कभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए कदम उठाने को बाध्य होंगे।
संगठन द्वारा एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि 1 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे नगर पालिका कार्यालय में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। जिसमें शपथ ग्रहण के दौरान अर्जुन सिंह, अक्षत शर्मा नामित सभासद व नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता एवं 50 से 60 की संख्या में अज्ञात लोगों द्वारा बिना कारण हंगामा किया था, सरकारी कार्य में बाधा डाली व पालिका में तोड़फोड़ की थी।
नवनीत चौहान ने अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के साथ बेहद अमर्यादित, अशोभनीय, आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हाथापाई की थी व भविष्य में भुगतने की धमकी दी थी। जिसकी एफआईआर अधिशासी अधिकारी ने दर्ज कराई थी। जिसमें कोई कार्रवाई नहीं होने पर पालिका कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। इसके संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
एसडीएम के मौखिक आश्वासन पर संगठन कुछ निश्चित दिवस के लिए हड़ताल स्थगित कर रहा है। कार्रवाई न होने की दशा में संगठन कभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मनोज, महामंत्री राकेश के साथ पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।