फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alert: Corona cases increased in Ghaziabad Gautam BudhNagar, DM gave strict instructions to schools in Meerut

अलर्ट: गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बढ़े कोरोना के केस, मेरठ में डीएम ने स्कूलों को दिए सख्त निर्देश 

Fri, 15 Apr 2022 12:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

मेरठ से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में कोरोना के केस मिलने से लोगों में दहशत बढ़ रही है। वहीं मेरठ में डीएम ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Alert: Corona cases increased in Ghaziabad Gautam BudhNagar, DM gave strict instructions to schools in Meerut
मेरठ डीएम के. बालाजी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोविड संक्रमित निकलने पर मेरठ में जिलाधिकारी के बालाजी ने जिले के स्कूलों को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए।  

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि स्कूलों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करें और अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी, जुकाम या कोविड संक्रमण के लक्षण जैसे उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और थकान आदि हो तो अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य माध्यम से तुरंत सूचित करें। अगर बच्चे की जांच आवश्यक लगती है तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मदद लें। 12 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं का कोरोना टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भिजवाया जा रहा है। जिन स्कूलों में कोविड को लेकर लापरवाही पकड़ी जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

  
स्कूलों में बरती जाएगी सावधानी 
गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में संक्रमित छात्र पाए गए हैं। ऐसे में जिले के सभी स्कूलों में भी सावधानियां बरती जाएंगी। स्कूल में मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों को अपनी पानी की बोतल लाने के लिए भी कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल दीक्षित, सचिव, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स

अभिभावकों को भी करेंगे जागरूक 
स्कूल में जल्द ही एक बैठक कर चर्चा की जाएगी। सभी बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा और पूरी सावधानी बरती जाएगी। बच्चों के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी जरूरी करेंगे।
- एके दुबे, प्रधानाचार्य दीवान पब्लिक स्कूल

यह भी पढ़ें: 
रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें

2,952 लोगों की जांच, कोरोना का एक मरीज मिला
मेरठ जिले में गुरुवार को 2,952 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। फिलहाल सिर्फ दो केस सक्रिय है, जो होम आइसोलेशन में हैं। अगर नया मरीज नहीं मिलता तो जल्द ही मेरठ कोरोना मुक्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा

मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना के सक्रिय केसों पर दो ही बार ब्रेक लगा है। चार दिसंबर 2021 को मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब न तो संक्रमण का कोई नया मामला सामने आया था और जिन दो मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा था, वे भी स्वस्थ हो गए थे। इसके 15 दिन बाद से फिर मरीज मिलने लगे थे, जिसे तीसरी लहर कहा गया। इससे पहले 29 अक्तूबर 2021 को भी मेरठ कोरोना मुक्त हुआ था, जब कोई सक्रिय केस नहीं था, लेकिन फिर 24 घंटे बाद ही संक्रमण के सात नए मामले सामने आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed