{"_id":"5b22768a4f1c1b315d8b5071","slug":"akhilesh-yadav-s-order-prepare-for-sp-worker-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का फरमान, मिशन 2019 की तैयारी में जुटें सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का फरमान, मिशन 2019 की तैयारी में जुटें सपाई
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपाइयों को 2019 की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सपा के जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर 19 जून को एक बड़ी बैठक होगी। इसमें आगामी 2019 की निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन और आगामी तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 29 जून तक निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन को जिलाधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में इस प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाना है और आगे की क्या तैयारियां हैं, उस पर विचार होगा। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की तरफ से जारी विज्ञप्ति में सपा के जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा सभी वरिष्ठ नेता, सभी प्रकोष्ठों के पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : बदल गया यूपी का मिजाज, भाजपा के लिए चुनौती बना गठजोड़, ऐसे मिली बड़ी जीत
विज्ञापन
मेरठ में पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा के कई कद्दावर नेता और सत्ता के दौरान नीली बत्ती में घूमने वाले अब पार्टी की किसी बैठक या कार्यक्रम में शरीक नहीं होते हैं। इसकी शिकायत आला कमान को भी है। लिहाजा वहां से साफ हिदायत है कि ऐसे लोगों को आगाह किया जाए, अगर वह फिर भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि सपाई बड़ी मजबूती के साथ 2019 का चुनाव लडे़ंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/