फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up assembly election 2022 akhilesh yadav jayant chaudhary press conference today cm yogi adityanath: Akhilesh Yadav Chaudhary Jayant and CM Yogi Akhilesh will come for the election campaign in Meerut. Flowers will also bloom

UP Assembly Election 2022: मेरठ में आज तीन बड़े नेता, अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, सीएम योगी घर-घर मांगेंगे वोट

Fri, 28 Jan 2022 08:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jan 2022 08:46 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के चौधरी जयंत सिंह आज मेरठ आएंगे। उधर, भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने के लिए प्रदेश के मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेरठ के कंकर खेड़ा में घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे।

विज्ञापन
up assembly election 2022 akhilesh yadav jayant chaudhary press conference today cm yogi adityanath: Akhilesh Yadav Chaudhary Jayant and CM Yogi Akhilesh will come for the election campaign in Meerut. Flowers will also bloom
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता आज यानी शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से लौटते समय यह प्रेसवार्ता रखी गई है। पहले दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर को ही चुना था। लेकिन गुरुवार शाम को इसमें मेरठ को भी शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


पश्चिम को साधने की कोशिश 
अखिलेश और जयंत वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश करेंगे। भाईचारे का संदेश देंगे। भाजपा पर पलटवार करेंगे। दरअसल, वेस्ट यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को दोनों नेता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मेरठ आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। बताया गया कि अब सीएम योगी जिला अस्पताल नहीं, मेडिकल कॉलेज जाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री का पहले कंकरखेड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन रात में ही कंकरखेड़ा आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ। इसके बाद वहां पर तैयारियां शुरू कर दी और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा नेता दबंगई, दरोगा-सिपाही से अभद्रता कर हाथापाई, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या था पूरा मामला

कंकरखेड़ा आंबेडकर रोड मंगल पूरी, रामनगर रोड पर आंबेडकर गेट से लेकर मार्शल पिच तक भगवा रंग के गुब्बारों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है। रात में जहां जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान नया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकित, कुलदीप सोम आदि उपस्थित रहे।

150 किलो फूल से होगी पुष्प वर्षा
महाराजा अग्रसेन की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे महाराजा अग्रसेन जी और माता लक्ष्मी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा जा रहा है।
महामंत्री अंकित गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी, पुष्पवर्षा के  लिये 150 किलो फूल मंगाया गया है। अलग-अलग जगह पर पुष्प वर्षा की जाएगी। 

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कंकरखेड़ा थाना  पुलिस औ अधिकारियों ने करीब 85 प्वाइंट बनाए गए हैं। छोटे और बड़े प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। रात में एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना के दास्ता देखकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed