{"_id":"68ece9351981371d3b02fb49","slug":"agriculture-fair-on-the-theme-of-nutritious-grains-and-prosperous-farmers-starts-today-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106534-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पौष्टिक अनाज समृद्ध किसान थीम पर कृषि मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पौष्टिक अनाज समृद्ध किसान थीम पर कृषि मेला आज से
विज्ञापन
मोदीपुरम- कृषि विवि में किसान मेले की जानकारी देते कुलपति।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मंगलवार से अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेला पौष्टिक अनाज समृद्ध किसान थीम पर होगा। सोमवार को विवि में हुई पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ. केके सिंह ने यह जानकारी दी।
कुलपति ने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण पशु प्रदर्शनी होगी। मेले में हरियाणा से उच्च नस्ल के भैंसे प्रदर्शनी में आएंगे। फल-फूल, शाकभाजी प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में किसानों को लाने के लिए विवि की ओर से 93 बसों की व्यवस्था की गई है। मेले का उद्घाटन कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे।
निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मेले में लगभग 25 हजार किसानों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान मेले में 150 से अधिक स्टाॅल लगाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में रबी फसलों, सब्जियों के उन्नतशील प्रजातियों के बीजों की बिक्री, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, विशेषज्ञों के व्याख्यान, ड्रोन का सजीव प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डाॅ. टीके सरकार ने बताया कि विभिन्न नस्ल की गायों और भैंसों की गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे।