फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer: Written examination will be held in Meerut, Ghaziabad, Muzaffarnagar, Saharanpur and Moradabad

Agniveer : मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मुरादाबाद में होगी लिखित परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:34 AM IST
सार

इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी दौड़ रैली में शामिल होंगे। परीक्षा कैसे देनी है, इसका अभ्यास ज्वाइंन इंडिया आर्मी वेबसाइट पर अभ्यर्थी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Agniveer: Written examination will be held in Meerut, Ghaziabad, Muzaffarnagar, Saharanpur and Moradabad
अग्निवीर भर्ती परीक्षा file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में अग्निवीर भर्ती की पहले चरण में कंप्यूटर बेस लिखित परीक्षा मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मुरादाबाद में होगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी दौड़ रैली में शामिल होंगे। परीक्षा कैसे देनी है, इसका अभ्यास ज्वाइंन इंडिया आर्मी वेबसाइट पर अभ्यर्थी कर सकते हैं। यह जानकारी सेना भर्ती निदेशक सोमेश जैसवाल ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


जैसवाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वाले ही अभ्यर्थी दौड़ रैली में शामिल होंगे। मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर के अभ्यर्थियों की परीक्षा के परीक्षा केंद्र मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मुरादाबाद में बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 15 मार्च तक अग्निवीर की जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/ स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडमैन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, इसका वीडियो www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी लॉकर से किया कनेक्ट
सेना भर्ती निदेशक ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया से डीजी लॉकर को कनेक्ट किया गया है, जिसके माध्यम से दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन में ऋुटि हो गई है तो वह सेना भर्ती कार्यालय में आकर सही करवा सकते हैं। इसके लिए मूल दस्तावेज लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed