फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Recruitment: Bijnor Candidates Sweat it Out in Physical Test at Muzaffarnagar

अग्निवीर भर्ती: बिजनौर के अभ्यर्थियों ने दौड़ में बहाया पसीना, शारीरिक परीक्षा में हुई सख्त जांच

Sat, 23 Aug 2025 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Aug 2025 01:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन बिजनौर के 1098 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा दी। 1600 मीटर दौड़, पुशअप, जिगजैग और गड्ढा कूद की परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को दिनभर मैदान पर रोककर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई गई।

 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Bijnor Candidates Sweat it Out in Physical Test at Muzaffarnagar
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दूसरे दिन बिजनौर जिले से आए अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और पसीना बहाया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे से ही मेरठ रोड पर अभ्यर्थी लाइन में लगने लगे थे। शनिवार सुबह 1098 अभ्यर्थी नुमाइश मैदान पहुंचे, जहां उनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद उन्हें ग्रुप में बांटा गया।

विज्ञापन

 

सबसे पहले नौ ग्रुप में 1600 मीटर दौड़ कराई गई। दौड़ में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए रोका गया, जबकि असफल उम्मीदवारों को सुबह से ही वापस भेजना शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: सीसीएसयू में नगर निगम की बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों का हंगामा, बेहोश हुए कर्मचारी और नेता सुरेश
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में सफल रहे युवाओं को आगे चार ग्रुप में विभाजित किया गया और फिर उनसे पुशअप, जिगजैग रन तथा नौ फीट गड्ढा कूद की परीक्षा ली गई। सभी सफल अभ्यर्थियों को दिनभर भर्ती स्थल पर रोककर शारीरिक भर्ती परीक्षा पूरी कराई गई।
 

दौड़ के अंक निर्धारण

शारीरिक परीक्षा में कुल 100 अंक तय किए गए हैं। 1600 मीटर दौड़ साढ़े पांच मिनट या उससे कम समय में पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को 60 अंक और ग्रुप ए में स्थान मिलता है।

-5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 48 अंक (ग्रुप बी)।

-5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक दौड़ने वालों को 36 अंक (ग्रुप सी)।

-6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ने वाले अभ्यर्थियों को 24 अंक (ग्रुप डी) में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed