सहारनपुर में फिर बवाल, सीओ समेत कई पुलिसवालों की गाड़ियां फूंकी, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सब्बीरपुर में तीन दिन पहले हुए बवाल को लेकर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को फिर से बवाल हो गया। आज सहानपुर के रामपुर मनिहारान समेत करीब छह-सात जगह बवाल हुआ। वहीं पुलिस और गांव के लोगों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद जमकर पथराव हुआ है और पुलिस चौकी में आग लगा दी गई। इतना ही नहीं बल्कि सीओ तक की गाड़ी में आ लगा दी गई। वहीं पुलिस ने भी भीड़ पर जमकर लाठीचार्ज किया। यहां तक गांव के लोगों ने पुलिस को दौड़ाया और कई पुलिसवालों की बाइकों में आग लगा दी। इसके अलावा रामपुर मनिहारान में लोगों ने रोड जाम कर दिया। इसके अलावा रामनगर पुलिस चौकी में आग लगा दी और बेहट रोड पर एक बस में लगा दी।
बता दें कि सरसावा में दलितों ने नकुड रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गांधी पार्क में पुलिस कार्रवाई को गलत बताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दो दिन पहले भी हुआ था बवाल
गौरतलब है कि सहारनपुर के बड़गांव में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती के जुलूस को लेकर बवाल हो गया था। जानकारी मिल रही है कि पथराव के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वाले का नाम सुमित पुत्र ब्रह्मसिंह बताया गया। सूचना मिलने पर अधिक संख्या में पुलिस पहुंची, लेकिन मामला बढ़ता देख सीओ और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। अब आईजी भी मौके पर पहुंच गए।
बता दें कि बड़गांव के सबीरपुर गांव में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जा रही थी कि तभी दलितों ने पथराव कर दिया। इससे तनाव बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने दलितों के घरों में आग लगा दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी शुरू हो गई।