{"_id":"67e1b59b9b8ebb433101b72a","slug":"advocate-beaten-up-after-entering-office-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107569-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार्यालय में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार्यालय में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर सोमवार सुबह अधिवक्ता के साथ कुछ लोगों ने कार्यालय में घुसकर अभद्रता व मारपीट कर दी। आरोपियों ने कार्यालय में रखी फाइलों को भी फाड़ दिया। शोर सुनकर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे तो आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला कमरानवाबान निवासी अधिवक्ता आरिफ मिर्जा पुत्र शाहिद मिर्जा ने तहरीर में बताया कि तहसील रोड पर अधिवक्ता का कार्यालय है। वह सोमवार की सुबह कार्यालय पर बैठे हुए थे। आरोप है कि कई युवकों ने कार्यालय में घुसकर उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही तमंचा होने की बात कहकर उसे गोली मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके यहां रखी फाइल भी फाड़ दी। चीख पुकार सुनकर अन्य अधिवक्ता उसके यहां आए तो आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने दो नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।