फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Additional commissioner suspended the clerk after complaint of Minister Dinesh Khatik

बड़ी कार्रवाई: मंत्री की शिकायत पर गिरी गाज, अपर आयुक्त ने क्लर्क को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Sep 2022 10:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Sep 2022 10:20 PM IST
सार

मंत्री द्वारा लखनऊ शिकायत करने पर अपर आयुक्त ने कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात राहुल भूषण को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Additional commissioner suspended the clerk after complaint of Minister Dinesh Khatik
सस्पेंड

विस्तार

मेरठ में खाद एवं रसद विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात राहुल भूषण को अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने सस्पेंड कर दिया है। राहुल भूषण के खिलाफ भ्रष्टाचार और दूसरे गंभीर आरोपों में जांच चल रही थी। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक से एक महीने पहले जनता दरबार में लोगों ने उसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन


23 जून 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर राहुल भूषण पर आरोप लगाए गए थे कि वे भ्रष्टचार कर रहे हैं। राशन के कोटे को लेकर वसूली की जा रही है। इस मामले में राहुल और एक अधिकारी के बीच बातचीत का ऑडिया भी वायरल हुआ था। इस ऑडियो में राहुल के बारे में एक महिला अधिकारी भी बता रही थी कि किस तरह से वह हर महीने वसूली करता है। 
विज्ञापन


आरोप था कि राहुल भूषण गौड़ आरएफसी विभाग के सभी ब्लॉक केंद्रों से हर महीने आठ से दस लाख तक की वसूली कर रहा था। भ्रष्टाचार में लिप्त राहुल की कई करोड़ रुपये की संपत्ति की भी जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन के बड़े राज: खूबसूरत चेहरा देख जाल में फंस थे लोग, चंद दिनों में कर देती थी कंगाल,देखें तस्वीरें

इसके अलावा उसके खिलाफ गंगानगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की भी शिकायत की गई थी। इस मामले में तब से जांच चल रही थी। एक महीने पहले जनता दरबार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक से भी स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि वह गरीबों का हक छीन रहा है। लगातार भ्रष्टाचार कर रहा है। जिसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस मामले में लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

यह भी पढ़ें: पार्षद का अपमान: IAS को बताने पहुंचे थे इलाके का हाल, हाथ-पैर पकड़ किया ये हाल, सारी हदें हुईं पार, तस्वीरें

उन्होंने लखनऊ में अधिकारियों से बात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था। सोमवार को अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने राहुल भूषण को सस्पेंड कर दिया। आदेशों में कहा गया है कि राहुल भूषण गौड़ निलंबन की अवधि में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय हापुड़ में संबद्ध रहेंगे।

एक साल में तीन बर्खास्त, छह हुए सस्पेंड
खाद एवं रसद विभाग में भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगते रहते हैं। राशन के कोटे से लेकर ठेके तक में भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रहती हैं लेकिन कार्रवाई कम ही होती है। भ्रष्टाचार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल के भीतर ही यहां नौ कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। आरएफसी अपर आयुक्त चैत्रा वी. ने एक साल में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया। राहुल से पहले छह कर्मचारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। इसके अलावा छह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed