फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Addiction is reducing the body's immunity: Dr. Ashish Jain

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम कर रहा नशा : डॉ. आशीष जैन

Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Addiction is reducing the body's immunity: Dr. Ashish Jain
मेरठ। सीसीएसयू के सर छोटूराम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से सोमवार को अटल सभागार में ‘स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता’ का आयोजन किया गया। मैक्स अस्पताल दिल्ली के श्वास रोग विभाग के निदेशक डॉ. आशीष जैन ने कहा कि सिगरेट, तंबाकू, वैप सहित अन्य नशे में पाए जाने वाले रसायन फेफड़ों को धीरे-धीरे खराब कर देते हैं। नशा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करता है। किशोरावस्था में नशा दिमागी विकास को रोकता है। इससे स्मरण शक्ति, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. आशीष जैन ने कहा कि नशे से बाहर निकलना कठिन जरूर है, पर असंभव नहीं। परिवार, मित्र और शिक्षक यदि साथ दें तो युवा आसानी से नशामुक्त जीवन की ओर लौट सकते हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि जो युवा नशे से दूर रहते हैं, वही देश को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, केके यादव और अतुल त्यागी ने छात्रों से संवाद किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा दोनों का बड़ा मुद्दा बन चुका है। संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि छात्रों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने सभी छात्रों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। संचालन डॉ. दिव्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिवम गोयल, डॉ. गौरव त्यागी, निधि भाटिया, कंचन वर्मा, अर्पित छाबड़ा, आदर्श उपाध्याय, निशा, हेमा, अदिति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed