फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action taken on colonies, Meda team returned after uprooting the drains

Meerut News: कॉलोनियों पर की कार्रवाई, खड़ंजा उखाड़कर लौटी मेडा की टीम

Sat, 04 Apr 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Action taken on colonies, Meda team returned after uprooting the drains
लावड़ - कस्बे में अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाती मेडा की टीम। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई। टीम ने दौराला मार्ग स्थित एक अवैध कॉलोनी में खड़ंजा उखाड़कर खानापूर्ति की और बिना अन्य स्थानों पर कार्रवाई किए ही लौट गई।

शनिवार को अवर अभियंता प्रमोद वर्मा और धीरज यादव के नेतृत्व में मेडा की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ लावड़ के दौराला मार्ग पर आरामशीन के दूसरी ओर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में पहुंची। टीम ने मौके पर बनाए गए खड़ंजे को जेसीबी से उखाड़ दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस कार्रवाई के बाद टीम ने क्षेत्र की अन्य अवैध कॉलोनियों की ओर रुख नहीं किया और लौट गई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि कस्बे और आसपास के इलाकों में कई जगह अवैध कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही हैं लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed