फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acid attacked on the married woman for not getting a Scorpio in dowry at Bijnor

दहेज में स्कॉर्पियो नहीं देने पर विवाहिता पर उड़ेला तेजाब, हालत गंभीर, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Mar 2020 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Mar 2020 09:25 PM IST
सार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया।

विज्ञापन
Acid attacked on the married woman for not getting a Scorpio in dowry at Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता के ससुरालवालों ने मायके में आकर उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई ने पति सहित छह सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद में हल्दौर के कस्बा झालू निवासी रफीक कुरैशी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुलप्सा (24) का निकाह करीब डेढ़ साल पहले अमरोहा जिले के गांव चुचैला कलां निवासी दानिश पुत्र महबूब अली के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। पुत्री के निकाह में उसने हैसियत के हिसाब से दानदहेज दिया था, लेकिन ससुरालवालों का इतने पर भी मन नहीं भरा। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे और दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे पीटते थे। 
विज्ञापन


ससुरालवालों ने उनके सामने दस लाख और एक स्कॉर्पियो गाड़ी देने की मांग रखी। मांग पूरी करने में असमर्थ होने और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग वह अपनी पुत्री को अपने घर ले आया, लेकिन ससुरालवालों को उसका मायके में रहना भी रास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन का आरोप- ससुराल वाले दहेज में मांग रहे थे 10 लाख

आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुत्री की सास, ससुर, दो देवर और एक ननद ने उनके घर में घुसकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन्होंने तेजाब से भरी बोतल उसके ऊपर उड़ेल दी। मुंह पर हाथ रखकर किसी तरह उसने अपने चेहरे को झुलसने से बचाया, लेकिन शरीर का बाकी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। घटना के समय घर पर उसकी पुत्री, पत्नी और पुत्रवधू मौजूद थे। पत्नी और पुत्रवधू दूसरे कमरे में थे। पुत्री की चीखपुकार सुनकर जैसे ही दोनों बाहर आए, उन्हें देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। 

वहीं परिजनों ने तेजाब से झुलसी पीड़िता को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता के बड़े भाई जावेद ने पति दानिश, ससुर महबूब अली, सांस इमराना, देवर अनस व मोनिस और ननद नाहिदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि सभी आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed