फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of selling fake household items arrested

Meerut News: नकली घरेलू सामान बेचने का आरोपी पकड़ा

Tue, 17 Feb 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling fake household items arrested
-पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा, भारी मात्रा में सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी व स्वाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात ब्रह्मपुरी के सेक्टर चार में एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर पुलिस को लाखों के कई नामचीन कंपनी के स्टीकर लगे घरेलू सामान बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोदाम में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी बागपत निवासी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए माल को सीज कर दिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी की माधवपुरम सेक्टर चार के एक गोदाम में कई नामचीन कंपनी के स्टीकर लगाकर घरेलू सामान बेचा जा रहा है। सोमवार रात पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला कुरेशियान जिला बागपत निवासी इंतजार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी इंतजार ने बताया कि उसने एक महीने पूर्व ही गोदाम किराए पर लिया था। वह छोटे दुकानदारों को माल बेचा करता था।
विज्ञापन

पुलिस कंपनी के नाम पर माल खरीदने वाले दुकानदारों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को गोदाम से कंपनी के 192 मिक्सर, 49 कुकर, 52 अर्धनिर्मित गैस चूल्हा, मशीन, कई कंपनी के स्टीकर, व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसके पास ज्यादातर ठेले वाले माल लेकर जाते थे। वह गांव व कस्बे में कंपनी के स्टीकर लगे घरेलू सामान को बेच रहे थे। ठेले वाले कम दाम में माल ले जाकर दोगुने दाम में बेच रहे थे। आरोपी इंतजार के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed