फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of murdering a young man, demand for postmortem by digging up the grave

Meerut News: युवक की हत्या का आरोप लगाया, कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग

Fri, 24 Apr 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a young man, demand for postmortem by digging up the grave
- छावनी मोहल्ला में समीर की मौत के मामले में ससुराल वालों पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के छावनी मोहल्ले में करीब छह दिन पूर्व हुई युवक समीर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
छावनी मोहल्ला निवासी अमीर अहमद ने शिकायत में बताया कि उसके भाई समीर ने ससुराल पक्ष को करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। इन्हें लौटाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 18 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग समीर के घर पहुंचे। वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने समीर के साथ बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। इससे उसकी मौत हो गई। अमीर अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि समीर के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी गई है। शुक्रवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed