फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of breaking government drain

Meerut News: सरकारी नाली तोड़ने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking government drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव कपसाढ़ में किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी नाली तोड़कर सिंचाई व्यवस्था बाधित कर दी है। पीड़ित किसान जगत सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि वहां स्थित है। खेत की सिंचाई के लिए पश्चिम दिशा में बनी सरकारी नाली वर्षों से काम कर रही है।

जगत सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के व्यक्ति ने अपनी भूमि के सामने से गुजर रही नाली की डोल तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण पानी का प्रवाह बंद हो गया और आसपास के किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अन्य किसानों के साथ आरोपी से नाली को पुनः चालू करने का आग्रह किया लेकिन आरोपी ने गाली-गलौज कर विवाद बढ़ा दिया। पीड़ित किसान ने थाना सरधना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नाली को पूर्व स्थिति में बहाल कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed