{"_id":"6a68e3bc69ac7345ef0659d4","slug":"accused-nabbed-for-abducting-a-young-woman-and-attempting-forced-religious-conversion-and-marriage-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113020-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह का प्रयास, आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह का प्रयास, आरोपी दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के उद्देश्य से ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़कर मवाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी का फोन भी कब्जे में लिया है।
इस संबंध में युवती के परिजनों ने मवाना थाने पर तहरीर दी। बताया कि 27 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चलाता है और लंबे समय से उस पर बुरी नीयत रखता था। आरोप है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने धोखे से युवती का मोबाइल नंबर हासिल किया और झांसा देकर एक होटल में ले जाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता द्वारा बात बंद करने पर आरोपी के मित्र और बहन ने भी उस पर बात करने का दबाव बनाया।
परिजनों के अनुसार,पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन बस से राफन गांव के पास ले गया और फोन पर किसी मौलाना से मुस्लिम बनाकर निकाह कराने की बात कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। हालांकि जानकारी मिलने पर इसी दौरान परिजनों ने मौके पर जाकर आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इस मामले में परिजनों ने आरोपी, उसके दोस्त व बहन के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपहरण के प्रयास, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसको जांच के लिए भेजा जा रहा है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- --