शर्मनाक : मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से बोली आरोपी की मां- सौ गायों का दान हो गया
महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहे थे कि अगर कार्रवाई कराने का प्रयास किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। वहीं पुलिस ने बताया कि आज महिला के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी के सामने पेश होकर बताया था कि उसका दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेता मीनाक्षी चौहान के यहां आना-जाना था। मीनाक्षी ने 15 जुलाई को उसे घर पर बुलाया था। घर पर मीनाक्षी का बेटा और उसका साथी भी था। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेसुध हालत में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
रात में उसे घर से निकाल दिया था। एसएसपी के निर्देश पर पल्लवपुरम पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला पल्लवपुरम थाने पहुंची। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आज महिला के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहे थे कि अगर कार्रवाई कराने का प्रयास किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। बताया कि मीनाक्षी खुद को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी में महिला मोर्चा की संगठन मंत्री बताती थी। लोगों का काम कराने के नाम पर उनसे पैसा ऐंठती थी।
बताया कि एक महिला से बीस हजार रुपये ले चुकी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। आरोप लगाया कि मीनाक्षी ने दो लोगों पर मोदीपुरम और गाजियाबाद में एक महिला के माध्यम से झूठा मुकदमा दर्ज कराया और उन पर दबाव बनाया। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
बेटे पर कार्रवाई हुई तो जान दे दूंगी : मीनाक्षी
आरोपी मीनाक्षी चौहान का कहना है कि राजनीतिक साजिश और विपक्ष के कुछ लोगों की शह पर मुकदमा कराया गया है। सभी आरोप गलत हैं। फेसबुक के माध्यम से महिला मुझसे मिली थी। वह बड़ा सेक्स रैकेट चलाती है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। मैं गोसेवा कार्य से जुड़ी हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।
मीनाक्षी का दावा, बेटा नाबालिग
आरोपी भाजपा नेता मीनाक्षी का कहना है कि उनका बेटा नाबालिग है, यदि पुलिस कार्रवाई करती है आत्मदाह कर लूंगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की उम्र के बारे में अभी जानकारी नहीं है।