फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused in murder case was laughing and not felt any guilty

हत्यारोपी बेटा थाने में हंसता रहा, नशा उतरा फिर भी पिता की हत्या का नहीं पछतावा

Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
accused in murder case was laughing and not felt any guilty
ब्रह्मपुरी सराफ हत्याकांड : हवालात में हंसता रहा बेटा, पिता की हत्या का पछतावा नहीं
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में सराफ पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा रातभर थाने की हवालात में हंसता रहा। नशा उतरने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं हुआ। रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हत्यारोपी पर तीन केस दर्ज हुए। एक केस विनोद के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का, दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमले का है और तीसरा इंस्पेक्टर ब्रह्मुपुरी सुभाष अत्री ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कराया है। वहीं, गमगीन माहौल में परिजनों ने सराफ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ब्रह्मपुरी में शनिवार रात सराफ विनोद वर्मा की उसके बेटे कृष्ण वर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने पुलिस पर भी हमला किया था। हत्यारोपी बेटा नशे में था और रात भर हवालात में हंसता रहा। सुबह नशा उतरा तो पुलिस ने पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था। तभी उसके पिता वहां पहुंच गए। उन्हें गोली लग गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने परिवार के लोगों को भी थाने में बुलाया और विवाद का कारण पूछा। परिजनों ने बताया कि दो दिन से कृष्ण घर में पैसे को लेकर झगड़ा कर रहा था। शनिवार रात कृष्ण अपनी पत्नी को पीटने लगा और उसकी हत्या करने के लिए फायरिंग की थी।
विज्ञापन

----
परिजन बोले- इसकी शक्ल नहीं देखनी है, आप इसे गोली मार दो
- परिजनों में कृष्ण को लेकर बेहद गुस्सा था। वह बार-बार पुलिस से बोल रहे थे कि उसकी शक्ल नहीं देखनी है। आप उसे गोली मार दो। उसने जो किया, बहुत बुरा किया। पूरा परिवार तबाह हो गया, इस दिन के लिए उसे नहीं पाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब कैसे चलेगा परिवार..
- रविवार को विनोद वर्मा के शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर परिजनों ने गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार कह रहे थे कि परिवार कैसे चलेगा। विनोद को बेटे ने मार दिया और बेटा पिता की हत्या के मामले में जेल चला गया। हत्यारोपी कृष्ण की पत्नी और तीनों बच्चे भी विलाप करते रहे।

---
लोग बोले, बेटे ने बर्बाद कर दिया परिवार
- इस सनसनीखेज वारदात को लेकर ब्रह्मपुरी में सराफ के घर पर लोगों का तांता लगा रहा। अधिकतर लोग यही कहते रहे कि बेटे कृष्ण ने यह क्या कर दिया। हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। दो पुलिसकर्मी दिन में सर्राफ के घर पर रहे। लोगों का कहना कि शराब के नशे और जुआ खेलने से बिगड़े बेटे ने यह वारदात की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed