फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused in campus kidnapping case sent to jail

कैंपस की छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी जेल भेजा

Sun, 01 Mar 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused in campus kidnapping case sent to jail
कैंपस की छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अपहरण और बंधक बनाने की धारा में जेल भेज दिया। छात्रा के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अन्य तीनों नामजद आरोपियों को क्लीनचिट देते हुए छोड़ दिया।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक युवती सीसीएसयू की छात्रा है। आरोप है कि 13 फरवरी को मेरठ से गढ़ लौटते समय छात्रा के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। छात्रा के पिता ने गढ़ थाने में प्रियांश निवासी स्याना बुलंदशहर, आकाश, सुमित और हापुड़ निवासी सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में आईजी रेंज ने केस की विवेचना मेरठ ट्रांसफर कर दी। सदर बाजार पुलिस केस की विवेचना कर रही है। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि कोर्ट में छात्रा ने बयान में दुष्कर्म की घटना से इंकार किया और कहा कि वह प्रियांश को पहले से जानती थी। उसे नशीला पदार्थ देकर आरोपी बिना उसकी मर्जी के अपने घर ले गया। जब उसे होश आया तो वह आरोपी के घर मिली।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा हटा दी। आरोपी प्रियांश को गढ़ की कोर्ट में बंधक बनाने और अपहरण के मामले में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed