फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused husband not arrested by police in wife death case in Meerut district

UP: पति का नहीं लगा सुराग, पुलिस को मिली आखिरी लोकेशन, पत्नी के शव का हुआ अंतिम संस्कार, बेड पर मिली थी लाश

Mon, 13 Feb 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Feb 2023 07:46 PM IST
सार

Meerut News : पत्नी की मौत के मामले में पति का कोई सुराग नहीं लगा। उसकी आखिरी लोकेशन घर के बाहर ही मिली है। उधर, मायके वालों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Accused husband not arrested by police in wife death case in Meerut district
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नीतू की गला दबाकर हत्या करने के मामले में दूसरे दिन भी आरोपी पति का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर से निकलते ही मोबाइल बंद कर लिया था। उसकी आखिरी लोकेशन घर के बाहर ही मिली। बताया गया कि मृतक नीतू मोदीपुरम में एकता नगर में किराये के मकान में रहती थी।

विज्ञापन


वहीं मायका पक्ष ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का शव अपने गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

सरधना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी नीतू पुत्री लीले सिंह का विवाह मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव अल्लूपुर निवासी देवेंद्र से हुआ था। दंपती 26 जनवरी से एकता नगर पल्लवपुरम में धर्मपाल के मकान में किराये पर रहने आए थे। देवेंद्र मजदूरी करता था।

विज्ञापन

वहीं रविवार को नीतू का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे और पति देवेंद्र फरार था। आरोपी पति का मोबाइल भी बंद था। मृतक महिला की बहन सुधा ने देवेंद्र पर हत्या व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो अंतिम लोकेशन घर के बाहर की मिली। 

पुलिस के अनुसार सोमवार को भी देवेंद्र का मोबाइल बंद आता रहा। पुलिस देवेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। उन्होंने नाहली में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। 

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सुसराल पक्ष के लोगों ने बताया कि काफी समय से देवेंद्र पत्नी के साथ बाहर रह रहा था। वह मकान बदलता रहता था, जिस कारण उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह कहां रह रहा है। मृतका की बहन ने बताया कि नीतू तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed