फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested in case of assault on sub-inspector

उपनिरीक्षक से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of assault on sub-inspector
सरूरपुर। भूनी चौकी प्रभारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवराज तालियान को गिरफ्तार कर किया है। उपनिरीक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस की जांच में कई नाम सामने आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भूनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित मलिक अपनी महिला मित्र के साथ भूनी चौराहे के पास स्थित होटल पैराडाइज में मिलने गए थे। इसी बीच गांव छुर निवासी आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरुण अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा था। जबकि दूसरे कमरे में उपनिरीक्षक महिला मित्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। जब आरोपी हुड़दंग मचाने लगे तो होटल के मैनेजर ने आरोपियों को होटल में उपनिरीक्षक के होने की बात कहकर शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने उपनिरीक्षक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

होटल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरुण व तरुण समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जबकि इस मामले में भाकियू आंदोलनकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी देवराज तालियान का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार की रात आरोपी को उसके कंकरखेड़ा लक्ष्मीनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed