फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrest: man stabbed his friend to death after he picked up food from plate, body buried

Accused arrest: प्लेट से निवाला उठाते ही आप खोया, जिगरी दोस्त को चाकू से गोदकर मारा, शव गड्ढे में दबाया

Thu, 29 Jun 2023 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से गोदकर उसके तीन दोस्तों ने की थी। पुलिस ने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused arrest: man stabbed his friend to death after he picked up food from plate, body buried
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर से लापता चल रहे मनोज शर्मा की हत्या चाकू से गोदकर उसके तीन दोस्तों ने की थी। पुलिस ने गुरुवार को मनोज शर्मा की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके शव को कासमपुर क्षेत्र के एक खेत से बरामद कर लिया। शव को गड्ढा खोदकर गन्ने के खेत में दबाया गया था। घटना का कारण आरोपियों के साथ मृतक का कुछ दिनों पूर्व हुआ झगड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस घटना में फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर थाना रोहटा निवासी राजकुमार पुत्र हरस्वरुप निवासी ग्राम का पुत्र मनोज शर्मा (39) मेरठ बागपत मार्ग पर गांव पांचली में स्थित जानकी पेपर मिल में मशीन आपरेटर था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 21 जून को मनोज शर्मा पेपर मिल में डयूटी देने के बाद घर के लिये चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मनोज शर्मा की तलाश शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर मनोज शर्मा की गुमशुदगी की तहरीर रोहटा थानें में दी गई लेकिन पुलिस ने घटनास्थल जानी थाना क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Accused arrest: man stabbed his friend to death after he picked up food from plate, body buried
मृतक के आवास पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पिता राजकुमार ने मनोज शर्मा की गुमशुदगी जानी थानें में 23 जून को दर्ज कराई। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर 28 जून को भाजपा नेता आकाश शर्मा के साथ परिजन अपनी शिकायत लेकर एसएसपी मेरठ से मिले।

शिकायत पर एसएसपी ने जानी थाना पुलिस को मनोज शर्मा का पता लगाने के सख्त निर्देश दिये। तब जाकर जानी थाना पुलिस ने मनोज शर्मा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें मनोज शर्मा के मोबाइल पर आखरी कॉल उसके गांव के ही पवन पुत्र सुंदर गिरी की मिली। 

पुलिस ने सुंदर का पता लगाने के लिए उसकी लोकेशन निकलवाई तो वह हिमाचल प्रदेश की मिली। इसके बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में पवन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने पवन के दोस्त आकाश उर्फ गोलू पुत्र मिंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार पूछताछ में आकाश ने पुलिस को बताया कि मैं अपने गांव के मनोज शर्मा को अच्छी तरह से जानता पहचानता था। मेरी उससे अच्छी दोस्ती थी। मैं और मेरे दोस्त पवन पुत्र सुन्दर गिरी तथा हर्ष उर्फ हट्टी पुत्र बागेश गिरी निवासी मीरपुर अकसर मनोज शर्मा के साथ बैठकर शराब पीते थे।

कुछ दिन पूर्व शराब पीकर मनोज ने पवन को गाली दे दी थी। जिस पर पवन, हर्ष उर्फ हट्टी तथा मैने मनोज शर्मा के साथ झगडा किया था और उसको देख लेने की धमकी भी दी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद हम मनोज के साथ फिर से इकट्ठे होकर शराब पीने लगे। 

21 जून को आकाश, पवन और हर्ष उर्फ हट्टी मिलकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पवन ने मोबाइल कॉल करके मनोज शर्मा को गांव रोहटा में भूरा के ढाबे पर बुलवा लिया। जहां मनोज ने हर्ष की प्लेट से निवाला उठाकर खा लिया, इस पर वह आगबबूला हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई।

Accused arrest: man stabbed his friend to death after he picked up food from plate, body buried
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद आकाश, पवन और हर्ष ने  मनोज को ज्यादा शराब पिला दी, जिससे मनोज को अधिक नशा हो गया। इसके बाद तीनों मनोज को मोटर साईकिल पर बैठाकर ग्राम कासमपुर थाना क्षेत्र रोहटा में मेरठ में सिप्पल पुत्र श्यौराज त्यागी निवासी ग्राम रासना थाना सरुरपुर के गन्नें के खेत में ले गए। जहां उन्होंने चाकू से मनोज शर्मा की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। 

इसके बाद शव को गन्ने के खेत में ही स्थित ट्यूबेल से फावड़ा उठाकर गड्डा खोदकर दबा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आकाश की निशानदेही पर शव को गुरुवार सुबह सिप्पल के खेत से बरामद कर लिया।

शव को खेत में चार फुट गहरा गड्डा खोद कर दबाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार आकाश के खिलाफ कानून कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं घटना के फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed