फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of setting fire to sugarcane seeds

Meerut News: गन्ने के बीज में आग लगाने का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accusation of setting fire to sugarcane seeds
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छबड़िया निवासी किसान ने खेत में खड़े गन्ने के बीज में आग लगाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव छबड़िया निवासी विजय पुत्र धनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव निवासी सोनवीरी पत्नी रणसिंह की करीब चार बीघा कृषि भूमि ठेके पर ले रखी है। खेत में गन्ने का बीज तैयार खड़ा था। आरोप है कि 28 अप्रैल की शाम करीब 3:00 बजे गांव निवासी नरेंद्र उर्फ गुड्डू ने खेत में आग लगा दी। पीड़ित का कहना है कि आग लगने से खेत में खड़ा गन्ने का बीज जलकर नष्ट हो गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed