फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accountant arrested red-handed taking bribe of Rs 5 thousand in Sadar Tehsil

Meerut News: अफसर सुन रहे थे समाधान दिवस में फरियाद, रिश्वत वसूलते पकड़ा लेखपाल

Tue, 04 Nov 2025 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Accountant arrested red-handed taking bribe of Rs 5 thousand in Sadar Tehsil
मेरठ। सदर तहसील में सोमवार को एसडीएम आईएएस डॉ. दीक्षा जोशी और तहसीलदार रवि प्रजापति समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान तहसील परिसर के कमरा नंबर-22 में लेखपाल ऋषभ चौहान पौन बीघा जमीन का दाखिल खारिज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत वसूल रहा था। किसान की पत्नी सोनू की शिकायत पर मौके पर पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएम के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लेखपाल ऋषभ चौहान मूल रूप से शामली कैराना के कंडेला गांव का निवासी है। वह वर्तमान में परिवार के साथ पल्लवपुरम फेस-2 में रहता है। वह परतापुर के गेझा गांव पर तैनात था। गांव के किसान दीपक कुमार ने खेती की पौन बीघा जमीन खरीदी थी। इसका दाखिल खारिज नहीं हुआ था। दीपक अपनी पत्नी सोनू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जागृति विहार में रहते हैं। दंपती से लेखपाल ने दाखिल खारिज की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 29 अक्तूबर को दंपती को लेखपाल ने कहा कि जब तक पांच हजार रुपये नहीं देंगे तब तक दाखिल खारिज के लिए रिपोर्ट नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

इस पर सोनू ने एंटी करप्शन में लेखपाल की शिकायत की। सोमवार को पैसे लेने के लिए सोनू सदर तहसील में लेखपाल के पास कमरा नंबर-22 में पहुंची। लेखपाल ने जब रिश्वत लेकर जेब में रखी। तभी एंटी करप्शन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ सदर बाजार थाने ले गई। तहसील में मामले की जानकारी होते ही अफरा-तफरी मच गई। एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अर्चना ने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लेखपाल बोला, एक इंच हो या पौना बीघा जमीन...रिश्वत तो देनी होगी
मेरठ। लेखपाल मेें अधिकारियों के समाधान दिवस में मौजूद रहने का कोई खौफ नहीं था। पीड़ित किसान की पत्नी सोनू ने बताया कि लेखपाल बार-बार बोल रहा था कि जमीन एक इंच हो या पौना बीघा, रिश्वत देनी होगी। इसके बाद ही अभिलेखों में नाम दर्ज होगा। सोनू ने बताया कि लेखपाल ने जब दाखिल खारिज करने की एवज में रिश्वत मांगी तो इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। लेकिन प्रशासन की टीम से पहले एंटी करप्शन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो

हो सकती है संपत्ति की जांच डीएम और अन्य अधिकारियों को भी लेखपाल की गिरफ्तारी की जानकारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि लेखपाल की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed