फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accountant accused of two crore embezzlement arrested

मेरठ में दो करोड़ के गबन का आरोपी अकाउंटेंट गिरफ्तार, छह साल से जमकर हड़प रहा था मोटी रकम

Fri, 05 Jun 2020 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accountant accused of two crore embezzlement arrested
सांकेतिक तस्वीर
मेरठ के मलियाना में गन्ना विकास परिषद में करीब दो करोड़ रुपये के गबन के आरोपी अकाउंटेंट नरेश शर्मा को टीपी नगर पुलिस ने गुरुवार देर रात उसके आवास से दबोच लिया। अकाउंटेंट के खिलाफ गन्ना विभाग ने गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने विभाग के कई कर्मियों के संलिप्त होने की जानकारी दी है। दावा किया कि उसके पास इस गबन में शामिल कर्मियों और अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो भी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मलियाना गन्ना समिति में उस समय बड़े गबन का मामला पकड़ा गया था, जब अकाउंटेंट नरेश शर्मा ने 13.29 लाख रुपये का चेक बैंक में लगाया था।

बैंक मैनेजर को इस पर कुछ शक हुआ तो वह सीधे मलियाना गन्ना विकास परिषद कार्यालय पहुंचे। उस समय वहां डीसीओ डॉक्टर दुष्यंत कुमार भी मौजूद थे। फर्जी हस्ताक्षर से रुपये निकलने के मामले का भंडाफोड़ हुआ तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ ने कमेटी गठित कर जांच कराई तो यह करीब दो करोड़ के गबन का मामला निकला। इस पर विभाग ने नरेश शर्मा के खिलाफ टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। टीपी नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात आरोपी नरेश शर्मा को मोदीनगर स्थित उसके घर से दबोच लिया।

एसओ दिनेश बघेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गन्ना विभाग ने गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी लंबे समय से फरार था। इसे गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने इस गबन में आधा दर्जन से ज्यादा कर्मियों और अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी दी है।

छह साल से दे रहा था गबन को अंजाम
आरोपी अकाउंटेंट पिछले छह साल से रुपये गबन को अंजाम दे रहा था। बताया गया कि पिछले छह साल से परिषद की जांच भी नहीं हो पाई थी। अगर ऑडिट टीम ने सही तरीके से ऑडिट किया होता तो मामला कभी का पकड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed