{"_id":"6278b498a052312f2e50cd39","slug":"accident-speeding-truck-rammed-into-jugaad-vehicle-from-behind-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ वाहन में पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ वाहन में पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Mon, 09 May 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 May 2022 11:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि जीज साले जुगाड़ वाहन में वॉल पुट्टी के कट्टे लादकर ला रहे थे। इसी दौरान जुगाड़वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ईदगाह के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बताया गया कि जुगाड़ वाहन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण यह हादसा हुआ है। मृतक जीजा साले बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास ट्रक व जुगाड़ वाहन की टक्कर में जुगाड़ में सवार जीजा साले की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ग्राम पैजनिया निवासी इंद्रजीत जुगाड़ वाहन चलाकर सामान ढोने का काम करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल का मेरठ से कनेक्शन आया सामने, बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वह अपने बहनोई रुस्तमपुर निवासी सागर के साथ पैजनिया से जुगाड़ में पुट्टी (रंग) के कट्टे लादकर नूरपुर आ रहा था। जैसे ही वह नूरपुर से पहले ईदगाह के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार जीजा साले इंद्रजीत (16) व सागर (35) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही जुगाड़ में सवार पैजनिया निवासी आदित्य, अजीत व राजकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।