फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Saharanpur: Bike collided with school bus, one youth killed, another injured

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 27 Dec 2021 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 03:24 PM IST
सार

सहारनपुर में एक स्कूल बस से बाइक टकराने के बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने गांव ले गए, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
Accident in Saharanpur: Bike collided with school bus, one youth killed, another injured
saharanpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


सहारनपुर बेहट थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर स्कूल बस और बाइक की टक्कर हुई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह करीब दस बजे जसमौर गांव के पास साधन सहकारी समिति वाले घूम पर हुआ। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल  स्कूल की बस बच्चों को लेकर मिर्जापुर जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में अनोखा प्रदर्शन: नगर आयुक्त के बाहर भुट्टा भूनने बैठे पार्षद, इस बात पर जताई नाराजगी

 

साधन सहकारी समिति के पास घूम पर बस सामने से आई बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार नौशाद पुत्र दिलशाद, मुनव्वर व मुख्तयार पुत्र कामिल निवासी गांव खुवाशपुर थाना मिर्जापुर सड़क पर गिरने से घायल हो गए। 

उन्हें 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बेहट पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मुख्तयार की मौत हो गई। 

परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने गांव ले गए, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हादसे के जिम्मेदार बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से हादसे से संबंधित तहरीर नहीं दी गई है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed