फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accident in Bijnor: An eighth class student going to school was crushed by a truck, died

Accident In Bijnor: स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत, ग्रामीणों ने दो घंटे तक मार्ग जाम रखा

Sat, 10 Aug 2024 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2024 02:21 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद के हल्दाैर में में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र की माैत हो गई। यहां साईकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Accident in Bijnor: An eighth class student going to school was crushed by a truck, died
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के हल्दाैर में साईकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे आठवीं के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे तक हल्दौर-दारानगर गंज मार्ग जाम के हवाले रहा।

विज्ञापन


गांव चंदनपुरा के रहने वाले शितम का बेटा चाहत विदुरकुटी स्थित श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए छात्र चाहत साईकिल से निकला।

विज्ञापन

हल्दौर-गंज मार्ग पर गांव के पास ही छात्र की साईकिल में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम में सरिया भरा हुआ था। छात्र की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों के अलावा गांव वालों भीड़ भी जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव को नहीं उठने दिया। घटनास्थल पर सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी, शहर कोतवाल उदयप्रताप, थाना प्रभारी हल्दौर रामप्रताप, मंडावली थाना प्रभारी और भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया।

जाम लगा रहे लोगों को समझाने प्रयास किया गया। बाद में किसी तरह से पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed